कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला से दुष्कर्म और चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर दुष्कर्म के बाद चोरी की गई 3,400 रुपये की नकदी बरामद करके उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।
20 जनवरी की रात को क्षेत्र के गांव की महिला घरेलू काम करने के बाद अपने घर जाने के लिए गढ़ी अड्डे से ऑटो में सवार हुई थी। जिसमें रास्ते में ऑटो चालक उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिया और खेत में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के पर्स में रखे 3,400 रुपये नकदी रुपये चोरी कर ली। वारदात के बाद ऑटो चालक महिला को नशे की हालत में छोड़कर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना की सूचना पर एसपी अंकिता शर्मा एवं एएसपी राजेश भारती, सीओ सिटी आंचल चौहान ने जिला अस्पताल में पहुंचकर महिला से घटना के बारे में जानकारी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी सुदीश निवासी कल्याणपुर को ततारपुर नहर से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।