फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सटीक निशाने ने दिलाई सफलता, वैष्णवी का नेशनल में चयन

Sat, 18 Apr 2026 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
निशानेबाज वैष्णवी
विज्ञापन
आगरा। शहर की 11 वर्षीय वैष्णवी निशानेबाजी के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। बेहद कम उम्र में ही खेल के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की आदत उन्हें अन्य बच्चों से अलग बनाती है। परिवार और कोच दोनों का मानना है कि वैष्णवी में भविष्य की एक मजबूत शूटर बनने की पूरी क्षमता मौजूद है।
विज्ञापन

वैष्णवी ने बृहस्पतिवार को अयोध्या में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही प्री-स्टेट प्रतियोगिता में 400 में 333 अंक प्राप्त कर सभी को चौंका दिया। साथ ही देहरादून में 15 मई से शुरू हो रही ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। वैष्णवी ने हाल ही में अयोध्या में आयोजित प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पहली बार किसी बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने सफर की शुरुआत की। पिता अरविंद बताते हैं कि वैष्णवी को बचपन से ही निशानेबाजी में विशेष रुचि रही है। वैष्णवी कक्षा सात की छात्रा है। कोच विक्रांत तोमर का कहना है कि वैष्णवी से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें