फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूटी सवारों को राैंदा, टक्कर के बाद घसीटते हुए ले गई कार; बड़े के सामने छोटे भाई की तड़प-तड़पकर माैत

Mon, 24 Aug 2026 09:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार भाइयों को राैंद दिया। बोनट में स्कूटी फंसने के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी। दोनों भाइयों को घसीटते हुए ले गया। बड़े भाई के सामने सड़क पर तड़प-तड़पकर छोटे की माैत हो गई। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो और परिजन को सांत्वना देते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़े भाई को पथरी का तेज दर्द होने पर इंजेक्शन लगवाने जा रहे छोटे भाई की स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने टककर मार दी। हादसे में दोनों भाई उछल कर काफी दूर जा गिरे। स्कूटी कार के बोनट में फंस गई। चालक उसे घसीटता ले गया। दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई। स्कूटी चला रहे छोटे भाई की मौके पर ही तड़प कर मौत हो गई, जबकि बड़े का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार रेलवे फाटक बंद मिलने पर कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। कार में दो युवक और एक युवती के बैठा होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


http://

लोहामंडी के सय्यदपाड़ा निवासी साबिर अंसारी ने बताया कि उनके छह बेटे और तीन बेटियां हैं। रविवार रात 2 बजे के करीब तीसरे नंबर के बेटे 24 वर्षीय बंटी अंसारी को पथरी का असाध्य दर्द होने लगा। उसको तड़पता देख छोटा भाई 21 वर्षीय शाकिर परेशान हो गया। वह स्कूटी पर बंटी को बिठाकर दिल्ली गेट क्षेत्र के एक अस्पताल ले जाने लगा। तोता का ताल पार कर मदिया कटरा पहुंचते ही सामने से दिल्ली गेट की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


 

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई उछल कर काफी दूर जाकर गिरे। उनके गंभीर चोट लगी। स्कूटी कार के बोनट में फंस गई। चालक ने कार नहीं रोकी और स्कूटी को कई मीटर तक घसीटता ले गया। रात का समय होने के कारण रोड पर भीड़ नहीं थी, कार चालक कार को दौड़ाते हुए कैलाशपुरी से ट्रांसपोर्ट नगर होकर भागा। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तब तक शाकिर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बंटी होश में थे पर उनके मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी। पुलिस और परिजन ने उन्हें पहले एसएन मेडिकल और फिर गंभीर हालत देखते हुए मारुति स्टेट रोड पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर अवस्था में उनका इलाज चल रहा है।

 

हादसे के बाद पकड़े जाने के डर से भागे कार सवारों को बिल्लौचपुरा रेलवे फाटक बंद मिला। पुलिस के पीछे आने के डर से आरोपी कार को वहीं छोड़ कर भाग गए। लावारिस कार की सूचना पर पुलिस पहुंची और कार को कब्जे में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में दो युवक और एक युवती बैठे थे। कार के अंदर से पुलिस को फ्लेवर्ड शराब की बोतल मिली है। वहीं घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में हादसे का लाइव वीडियो रिकॉर्ड हुआ है।

 

शास्त्रीपुरम निवासी महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है कार
पुलिस जांच में कार शास्त्रीपुरम स्थित कृष्णा इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट के लविश टावर की रहने वाली रिचा ओबराय के नाम पर मिली है। पुलिस उनके पास गई पर वह नहीं मिलीं। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों के पास कई रसूखदार लोगों के सिफारिशी कॉल आए। पुलिस ने मामले में मृतक के पिता साबिर की तहरीर पर कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस पता लगा रही है आखिर कार को चला कौन रहा था। चालक की लोकेशन भी पुलिस चेक करेगी।

 

बिलखते पिता को देख पुलिस हुई भावुक
हादसे के बाद परिजन पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचे। लोहामंडी थाना प्रभारी इंद्रजीत परिवार से बात करने कार्यालय से बाहर आ गए। मृतक के पिता शाकिर कार चालक की लापरवाही से बेटे की मौत की जानकारी देते समय बिलखने लगे। उनकी हालत देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी भावुक हो गए। थाना प्रभारी ने बुजुर्ग पिता को गले लगाकर सांत्वना दी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन वहां से चले गए।

 
विज्ञापन

कार के चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तबियत में सुधार हाेने पर घायल के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था इसका पता लगाया जा रहा है। -सय्यद अली अब्बास,डीसीपी सिटी




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें