फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की गार्गी ने तोड़ा दम, 10 दिन तक मौत से लड़ी, आखिर हार गई जिंदगी

Sun, 26 Aug 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मौत से 10 दिन लड़ाई लड़ने के बाद आगरा के सेंट पैट्रिक्स स्कूल की छात्रा गार्गी शर्मा हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गई। शनिवार दोपहर को उसने मथुरा के नयति हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उसकी मौत से परिवार के आंसू नहीं रुक रहे हैं।

विज्ञापन


नगर निगम के डंपर ने उसे स्कूल के बाहर ही टक्कर मारी थी। पूरा शहर उसकी सलामती की दुआ कर रहा था, लेकिन वक्त बेरहम निकला। राखी से एक दिन पहले आनंद शर्मा के घर की लाडली बिटिया दुनिया से रुख्सत हो गई।

घटना 17 अगस्त की है। मदिया कटरा स्थित शर्मा कॉम्प्लेक्स निवासी एवं ऑटो पार्ट्स व्यवसायी आनंद शर्मा की बेटी गार्गी शर्मा गत 16 अगस्त को स्कूल में 11वीं कक्षा का रजिस्ट्रेशन फार्म भरकर घर आ रही थी। वो स्कूटर पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम

स्कूल के बाहर पीछे से आते नगर निगम के डंपर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। डंपर के पहिये से उसका एक पैर कुचल गया था। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसके पैर को अलग किया। मथुरा के नयति अस्पताल में वो वेंटिलेटर पर थी।

गार्गी के कई ऑपरेशन किए गए। कई बार उसकी हालत बिगड़ी। शहरवासी उसके ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे थे। लोगों ने परिवार की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाए थे। दो दिन से गार्गी की हालत स्थिर थी। 

दादा देव प्रकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे गार्गी की मौत हो गई। बेटी की मौत से परिवार के आंसू नहीं रुक रहे हैं। शनिवार देर शाम शव घर लाया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें