फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्स की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत
विज्ञापन

दूसरा गंभीर, स्टेशन रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने कब्जे लिया वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। शुक्रवार शाम सड़क पार कर रहे बाइक सवार दो दोस्त मैक्स की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मैक्स को अपने कब्जे में लेते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

नगर के प्रसाद टाकीज के पीछे स्थिति कच्चा टूंडला निवासी मुवीन उर्फ लाला 40 प्लंबर का काम करता था। वह शुक्रवार सायं साढ़े तीन बजे करीब अपने साथी दिनेश कुमार 42 निवासी नगला रामकिशन की बाइक पर सवार होकर टूंडली की ओर से सुभाष चौराहे जा रहा था। वे बाइक से सारस्वत एन्क्लेव से निकलकर जैसे ही स्टेशनरोड स्थित डा. घोस की कोठी के सामने से रोड पार करने लगे तभी सुभाष चौराहे की ओर से तेज गति से आ रही मैक्स ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा मुवीन और बाइक चला रहा दिनेश उछलकर सड़क पर जा गिरे। मुवीन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को दिनेश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां से हालत गंभीर होने पर फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दूसरे युवक की हालत गंभीर है। तहरीर पर मैक्स चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। चालक को गाड़ी सहित दीपा का चौराहा से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें