फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव सीयपुर निवासी एक वृद्ध सुबह घर से मंडी जाने की बात कह कर निकला था। मंडी से सब्जी बेंचने के बाद वह घर लौट रहे था। इसी दौरान कुसाड़ी के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बागवाला थान क्षेत्र के गांव सियपुर निवासी नवाब सिंह पुत्र साहब सिंह (70) खेतों पर सब्जी करते हैं। सब्जी लेकर वह प्रतिदिन मंडी आते हैं और यहां सब्जी बेंचकर वापस घर जाते हैं। प्रतिदिन की तरह ही बुधवार को भी वह सब्जी बेंचकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुसाड़ी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही उनमें कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
एटा। निधौलीकलां क्षेत्र के गांव फल्हेपुर खालसा निवासी अजय पुत्र फूप सिंह छह जुलाई को रिश्तेदारी से लौटते समय एक वाहन की चपेट में आ गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज आगरा में चल रहा था। जहां मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें