फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में टकराईं गाड़ियां, छह घायल, मची चीख-पुकार

Wed, 22 Jan 2020 06:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
झतिग्रस्त गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार की सुबह कोहरे में नोएडा से आगरा की ओर जा रहीं कई गाडियां एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे में तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। छह से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार को सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही गाड़ियां मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 93 के निकट कोहरे में एक-दूसरे से टकरा गईं। उनमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। वे जान बचाने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकल कर सड़क किनारे की ओर भागने लगे। 

हादसे में मानबहादुर निवासी प्रीतमपुरा दिल्ली, सुनील शर्मा निवासी मयूर बिहार दिल्ली एवं प्रमोद राठौर निवासी हिमायूपुर जनपद फिरोजबाद सहित छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सूचना पर टोल चौकी पुलिस एवं एक्सप्रेस वे कर्मी पहुंच गए। पीछे से आ रहे वाहनों को टकराने से बचाने के लिए बैरीकेड लगा कर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर किनारे खड़ा कराया गया।

टोल चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि कोहरे में तीन कार टकरा गईं थी। धुंध में गाड़ियों की रफ्तार कम होने की बजह से उनमें सवार लोग मामूली रूप से चुटैल हुए हैं।

डिवाइडर से टकराई कार
यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलटी। गनीमत रही कि कार  सवारों को मामूली चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंतव्य को रवाना किया गया। मंगलवार को देर शाम नोएडा से आगरा जा रही कार अनियंत्रित होकर सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 92 के निकट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर गंतव्य को को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें