फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: आपस में टकराईं डबल डेकर बस, 30 यात्री घायल; तीन की हालत गंभीर

Tue, 21 Jan 2025 10:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां दो डबल डेकर बस आपस में टकरा गईं। हादसे में 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदाैली में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे चालक को झपकी आने से दिल्ली से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस दूसरी बस से भिड़ गई। हादसे में दोनों बसों में सवार 30 लोग घायल हो गए। इससे चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को एत्मादपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से 4 घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, 12 यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे पर 160 किलोमीटर की रफ्तार से प्राइवेट बस संख्या (यूपी83-बीटी 4036) सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। माइल स्टोन इसी रफ्तार से पीछे से आ रही प्राइवेट बस (यूपी 15-ईटी 8494) ने उसमें टक्कर मार दी। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को झपकी लगने से यह हादसा हुआ। घटना से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इससे 30 लोगों को चोटें आईं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी थे।

राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को एत्मादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। कई चोटिल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया। जबकि आठ लोगों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी रेफर किया गया। इसमें चंदन, सौरभ, सोनिया एवं काजल को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी खंदौली राकेश चौहान ने बताया कि दोनों बस दिल्ली से लखनऊ जा रही थीं। एक बस के नाै जबकि दूसरी बस की सात लोग घायल हुए हैं। राधा पत्नी शिवनाथ, पप्पू और उनकी पत्नी नगीना बेगम व पुत्र मोहसिन का एसएन इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। चारों की हालत खतरे से बाहर है। 20 से अधिक यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे में घायल यात्री
राधा पत्नी शिवनाथ निवासी गणेश अड्डा थाना अछल्दा जिला औरेया, पप्पू उनकी पत्नी नगीना बेगम एवं पुत्र मोहसिन सभी निवासी सैयदपुर सकरी थाना कोतवाली कन्नौज, चंदन, सौरभ निवासी गली नंबर दो करावली नगर दिल्ली, काजल पुत्री अजय कुमार निवासी संत नगर थाना बुराडी दिल्ली, मधु, सोनिया पुत्री सुनील कुमार निवासी शाहदरा दिल्ली, मयंक मेहता, स्वास्तिक निवासी भुवनेश्वर, जयमंती पत्नी सत्यपाल निवासी गांव चितरपुर इटावा, सुनीता पत्नी निपिंद्र निवासी औरैया एवं कृष निवासी पंजाब।

घटना के वक्त सो रहे थे यात्री
हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। दिल्ली से बनारस जा रहे यात्री राजन सिंह ने बताया वह सो रहे थे। अचानक गाड़ियों के टकराने का धमाका हुआ। वह भी गिरने से बचे। पूरी बस में चीख-पुकार मच गई। वह बस से नीचे उतरे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें