फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में दो श्रद्धालु महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, बराहट के साथ आए चक्कर; गार्डों ने की मदद

Tue, 21 Jan 2025 02:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आईं दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। आराम मिलने के बाद वे अपने  गंतव्यों की ओर रवाना हो गईं।
विज्ञापन
श्रद्धालु महिला अंजना अग्रवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन के लिए उमड़े। इस बीच दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। मंदिर में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया, तब उनकी हालत में सुधार आया।
विज्ञापन



ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की संख्या सामान्य होने के बावजूद कम भीड़ के बीच में भी श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला जारी है। सोमवार दोपहर को मंदिर परिसर में वीआईपी दर्शन दीर्घा के समीप मथुरा के मानस नगर निवासी महिला श्रद्धालु अंजना अग्रवाल पत्नी नरेश चंद्र अग्रवाल दर्शन कर रही थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें घबराहट के साथ चक्कर आ गए। उनके साथ आए पुत्र मोहित ने उन्हें सुरक्षा गार्डों की सहायता से भीड़ से निकालते हुए मंदिर के गेट संख्या पांच पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास ले गए।

यहां तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. धारा ने प्राथमिक उपचार किया। इधर परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले से दर्शन करने आईं महिला श्रद्धालु ललिता साह (58) पत्नी सूझी साह की मंदिर के गेट दो के समीप तबीयत बिगड़ गई। महिला को चक्कर आने लगे। तभी उनके पति एवं परिजन भीड़ के बीच से मंदिर में मौजूद चिकित्सकों की टीम के पास ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह सामान्य हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें