फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। गांव नगला मंगली के पास शनिवार सुबह सड़क पार करते समय वृद्धा को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मंगली निवासी 80 वर्षीय सूरजमुखी पत्नी लालाराम शनिवार करीब 8:30 बजे शौच के लिए खेत की ओर जा रहीं थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले चालक की तलाश कर रही है।
घर मेें नहीं था शौचालय
सड़क हादसे में जान गवाने वाली वृद्धा सूरजमुखी के तीन पुत्र अनार सिंह, केदार और तिलक सिंह हैं। तीनों अलग-अलग रहते हैं। वृद्धा पुत्र तिलक सिंह के साथ उसके घर में रह रही थी। परिजनों के अनुसार घर में शौचालय नहीं था। इसी के चलते परिवार के अन्य लोग भी खेत पर शौच के लिए जाते हैं। शनिवार सुबह वृद्धा शौच के लिए खेत पर जा रही थी। तभी सड़क पार करने के दौरान हादसे में जान चली गई। मृतका के नाती कन्हैया ने बताया कि यदि घर में शौचालय होता तो शायद दादी की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें