फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करें
विज्ञापन

मैनपुरी। विकासखंड बरनाहल के गांव चंदीकरा में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक शनिवार को हुई। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं से कहा पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव 2022 के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। हर बूथ पर समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर उनको जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि कि संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम बूथ स्तर तक पहुंचाने में कार्यकर्ता ही काम करते हैं। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से संगठन में सक्रिय और संघर्षशील कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा। कांग्रेस और गैर कांग्रेसी शासन में समाज के हर वर्ग के लिए चलाई गई योजनाओं का अंतर गांव स्तर पर कार्यकर्ता ही बता सकते हैं। पार्टी पदाधिकारी बूथ स्तर तक के कार्यक्रमों में भाग लेकर सरकार की जन विरोधी नीतियों को लोगों के सामने उजागर करें। इस मौके पर फरीद अली, विकास गौतम, मनोज शाक्य, सतीश कठेरिया, रवि कठेरिया, रजनीश, प्रमोद कुमार, मोहित कठेरिया, धारम सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें