फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देने गए दरोगा छत से गिरकर घायल

Sun, 10 Jan 2021 02:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
uttar pradesh police
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला के कालिंदी बिहार 80 फूटा मार्ग पर दरोगा श्रीकृष्ण उपाध्याय के पुत्र यतेंद्र को दो लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले दो युवकों बॉबी और काके निवासी कालिंदी विहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

 पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मंडी समिति स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां छिपे हुए हैं। 


दबिश देने गए सिपाहियों के साथ दरोगा अनुज कुमार घर की छत पर चढ़ गए। अंधेरे में उनका पैर फिसल गया, जिसके चलते वह घर की छत से गिरकर घायल हो गए।


उनके सिर और पसलियों में गंभीर चोट आई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें