29एमएनपी-10-मृतक सुखवीर का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
भोगांव। गांव रुई के पास सोमवार शाम मंडी से घर लौट रहे किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव रुई निवासी किसान सुखवीर (32) पुत्र भगवान दास सोमवार शाम भोगांव-मैनपुरी रोड स्थित मंडी गया था। काम निपटाने के बाद शाम तकरीबन सात बजे वह पैदल ही गांव लौट रहा था। पावर ग्रिड के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने सुखवीर को टक्कर मार दी। हादसे में सुखवीर की मौके पर ही मौत हो गई।