फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ बाजार गई किशोरी को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। मां के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थाना औंछा क्षेत्र निवासी एक किशोरी को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला उदू निवासी हरीशंकर जाटव की 13 वर्षीय पुत्री दीक्षा बृहस्पतिवार को मां के साथ घिरोर बाजार गई थी। मां बेटी जब गोल चक्कर के पास पहुंचे तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने दीक्षा को रौंद दिया। ट्रक का पहिया किशोरी के सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घटनास्थल पर जमा हुए लोगों को हटवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
कक्षा सात की छात्रा थी
गोल चक्कर के पास हुए हादसे में जान गवाने वाली दीक्षा कक्षा सात की छात्रा थी। वह तीन भाइयों के बीच अकेली थी। पिता बाहर रह कर प्राइवेट नौकरी करते हैं। दीक्षा मां के साथ कपड़े खरीदने के लिए घिरोर बाजार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें