फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र खुले, नहीं पहुंचे किसान

विज्ञापन
नवीन मंडी स्थित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सभी धान क्रय केंद्रों पर एक अक्तूबर से खरीद शुरू हो गई, लेकिन पहले दिन कोई भी किसान यहां धान की बिक्री करने नहीं पहुंचा। दिनभर केंद्र प्रभारी और कर्मचारी किसानों का इंतजार करते रहे। आगामी दिनों में केंद्रों पर धान खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन ने जिले में धान खरीद के लिए 15 केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर बुधवार से धान खरीद शुरू हो गई। पहले दिन नवीन मंडी में बनाए गए दोनों क्रय केंद्र खुले नजर आए। यहां खाद्य विभाग के केंद्र पर कर्मचारी थे। साथ ही कांटा आदि भी लगा रखा था। लेकिन बारदाना उपलब्ध नहीं था। हालांकि यहां दिन भर कोई भी किसान अपनी धान की बिक्री करने नहीं आए।
कुछ ऐसा ही हाल नवीन मंडी में सचांलित भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र का था। हालांकि यहां गेहूं खरीद के दौरान आया बारदाना बच गया था। यही बारदाना धान की खरीद के लिए प्रयोग किया जाएगा। यहां भी दिन भर कोई भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित केंद्रों पर भी पहला दिन ऐसा ही बीता। विभाग को आगामी दिनों में धान खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी 15 धान खरीद केंद्र शुरू हो गए हैं। किसानों को भी लगातार प्रेरित किया जा रहा है। जल्द ही केंद्रों पर धान खरीद केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी।
उदित नारायन, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें