फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की पुत्री को बाइक सवार पुलिस कर्मी ने मारी टक्कर

विज्ञापन
कासगंज के ढोलना क्षेत्र की बिलराम चौकी पर एकत्रित लोगों की भीड़ व घायल युवती को देखते लोग। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-अतरौली मार्ग पर होमगार्ड की पुत्री को पुलिसकर्मी की बाइक से टक्कर लग गई। टक्कर से युवती गंभीर घायल हो गई। पुलिस चौकी पर पहुंचकर लोगों ने आक्रोश जताया। शनिवार सुबह होमगार्ड सुरेशचंद्र निवासी बिलराम की पुत्री रिंकी (20) सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन

तभी एक पुलिस कर्मी की बाइक की चपेट में रिंकी आ गई और गंभीर घायल हो गई। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाइक सवार पुलिसकर्मी भीड़ के बीच से मौका पाकर भाग गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा ही पुलिसकर्मी को भगाया गया है। आक्रोशित लोग पुलिस चौकी पर पहुंच गए और घेराव किया।
उनकी मांग थी कि पुलिसकर्मी को पकड़ा जाए। आक्रोशितों ने घायल रिंकी को पुलिस चौकी में चारपाई पर रखकर आक्रोश जताया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामप्रकाश गौतम भी चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाया बुझाया कर शांत किया। इसके बाद ही आक्रोश मान गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें