सोरों। क्षेत्र के गांव न्यौली में एक कार ने सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे ग्रामीण को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। नगरिया पुलिस चौकी पर आरोपी का चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
न्यौली निवासी पातीराम(50) बुधवार की रात को घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। देर रात कासगंज की ओर से जा रही अनियंत्रित कार ने चारपाई में टक्कर मार दी। इससे वह उछल कर दूर जा गिरा। उसकी चीख सुनकर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इधर नगरिया चौकी पर रात में पुलिस चैकिंग कर रही थी।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया। कार चालक पीलीभीत निवासी शहबाज बताया गया है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। कोतवाली प्रभारी रविंद्र बहादुर ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया कार चालक हिरासत में है,अभी कोई तहरीर नही मिली है।