कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर गोरहा नहर के पास बाइक गोवंश से टकरा गई। इससे मछली कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विशाल शर्मा (35) पुत्र रवीचंद्र शर्मा निवासी अशोक नगर मछली पालन एवं बिक्री करता था। मंगलवार देर रात साथी विनय निवासी देवरी अमांपुर के साथ बाइक से बरेली से कासगंज आ रहा था। गोरहा के पास अचानक एक गोवंश सड़क पर आ गया। इससे बाइक उससे टकरा गई।
हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देकर विनय को अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों में विशाल का शव देखकर कोहराम मच गया। पत्नी अंकू का रो रो कर बुरा हाल था। उसका एक ढाई वर्ष का बेटा भी है।