फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से लौट रहे प्रवासियों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा(कासगंज)। गंजडुंडवारा-सिढ़पुरा मार्ग पर प्रवासियों को लेकर आ रही कार धारिकपुर मोड़ पर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। इसकी चपेट में आने से सड़क किनारे बैठे एक युवक की मौत हो गई। साथ ही कार व बाइक पर सवार 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को करीब 11 बजे सिढ़पुरा क्षेत्र के सिकहरा गांव के पास समीप धारिकपुर मोड़ पर बाइक सवार कार के सामने आ गया। कार के चालक उसे बचाने की कोशिश की तो कार अनियंत्रित हो गई। इसकी चपेट में आने से सड़क किनारे बैठे प्रमोद कुमार (26) पुत्र महावीर सिंह की मौत हो गई। बाइक सवार अलवर पुत्र गंगाधर, शिवम पुत्र सर्वेश निवासी धारिकपुर बाइक गिरने से घायल हो गए।
इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े जामुन के पेड़ से टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें करीब 15 लोग बैठे थे। पेड़े से टकराते ही सभी घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्रथमिक उपचार के बाद सभी को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कार सवार विजय सिंह, भूरेलाल, अर्जुन, प्रिंस, रोहित, ज्योति, दयाराम, जितेंद्र, कुसमा, राकेश, नंदकिशोर घायल हो गए। सभी को अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन

यह सभी लोग थाना सिकंदरपुर वैश्य के बगवास गांव के रहने वाले हैं। बताया गया कि सभी प्रवासी पंजाब के जिला मुक्तसर के कस्बा मलौट में भट्टे पर मजदूरी का काम करते थे। वह कार लेकर वापस अपने गांव आ रहे थे। 15 जून को गांव में ही दुर्घटना में घायल हुए दयाराम के भजीते पिकेश की शादी होने थी।
दुर्घटना की सूचना पर दौड़े अधिकारी
सिढ़पुरा के धारिकपुर मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देश पर पटियाली के एसडीएम शिव कुमार सिंह, सीओ गवेंद्र पाल सिंह, सिढ़पुरा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों में अपनी मौजूदगी में ही सभी का सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों का प्राथमिक उपचार कराकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें