फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में भरे पानी में डूबकर बच्ची की मौत

विज्ञापन
उजाला का फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। घर के पास खेल रही छह वर्षीय बच्ची पानी से भरे गड्ढे में गिर पड़ी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे से घर में मातक पसरा हुआ था। नगर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी शिवराज सिंह यादव ट्रक ड्राइवर हैं। रविवार शाम करीब पांच बजे उनकी छह वर्षीय पुत्री उजाला खेलते-खेलते पास ही स्थित रिश्तेदारों के घर चली गई।
विज्ञापन

इसी बीच रिश्तेदारों के घर से करीब दस मीटर दूर स्थित पानी से भरे गड्ढे में वह गिर पड़ी। काफी देर तक उजाला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे उजाला का शव गड्ढे में दिखाई दिया। शव निकालकर परिजन घर ले गए। उजाला चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
अवैध खनन से हुआ गड्ढा
परिजनों ने बताया कि तहसील परिसर के पीछे मिट्टी के अवैध खनन से गड्ढा हो गया है। यहां से कभी बरात घर के लिए मिट्टी खोदी गई तो कभी तहसील परिसर के लिए। कुछ लोगों ने अपने मकान निर्माण के समय भी मिट्टी की खोदाई की। अब मोहल्ले का पानी इसी गड्ढे में जमा होता है। बारिश के कारण गड्ढा पानी से पूरी तरह भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की ओर से पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
-रमाकर सिंह, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें