फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का निकल गया टायर, 9 लोग घायल; जा रहे थे खाटू श्याम

Sun, 08 Sep 2024 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर निकल गया। इस वजह से कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार नौ लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत नाजुक है। 
 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाटू श्याम राजस्थान दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो गाड़ी शिकोहाबाद में प्रतापपुर चौराहा के पास टायर निकलने से असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी सवार 9 लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


शनिवार रात अजीतमल के औरैया से 9 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर खाटू श्याम राजस्थान दर्शन करने जा रहे थे। जब स्कॉर्पियो प्रतापपुर चौराहे के पास कट के पास पहुंची, तभी अचानक स्कॉर्पियो का टायर निकल गया, जिससे स्कॉर्पियो असंतुलित होकर डिवाइडर से तेजगति से टकरा गई। 

हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निकालकर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इस हादसे में वरुण सोनी, छोटेलाल, आदित्य भदोरिया, आकाश, विशाल निवासीगण थाना बकेश्वर जिला इटावा, शिववीर निवासी रामनगर अजीतमल घायल हुए हैं। जबकि हादसे में मामूली रूप से घायल हुए लोगों में विशाल, दीपक, एसपी गुर्जर हैं। आकाश व वरुण की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें