फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉला की चपेट में आया ऑटो, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉला की चपेट में आया ऑटो, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

एत्मादपुर से गांव लतुर्रा जा रहा था ऑटो, टोल प्लाजा-हजरतपुर के मध्य हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद-आगरा हाईवे पर सरिया लदे ट्रॉला ने ऑटो को चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक और एक महिला की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। हादसा घटना मंगलवार रात साढ़े दस बजे हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लतुर्रा निवासी भूरी सिंह (35) मंगलवार को पत्नी ममतादेवी (33) पुत्री नेहा (10) को लेने ससुराल एत्मादपुर(आगरा) गया था। यहीं से गांव के ही ऑटो चालक अनुज (26) को भाड़े पर लेकर चला। साथ ही रिश्तेदार ऋषि कुमार (24)पुत्र सूबेदार सिंह निवासी असुआ थाना शिकोहाबाद भी आ रहे थे। ऑटो टूंडला टोल प्लाजा व हजरतपुर के मध्य पहुंचा तभी पीछे से जा रहे सरिया से लटे ट्रॉला ने ऑटो को पीछे से चपेट में ले लिया। हादसे में ऋषि कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भूरी सिंह, पत्नी ममता, पुत्री नेहा व ऑटो चालक अनुज को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां अनुज व ममता की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया है। पुलिस ने ऋषि कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया है। वह गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता था। दो दिन पूर्व ही वह रिश्तेदारी लतुर्रा में आया था। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि हादसे में मृतक का पोस्टमार्टम कराया है तथा घायलों को उपचार के लिए भेजा है। हादसे की अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें