फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर की बल्ली सिर पर गिरने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के गांव सेवर में एक ग्रामीण के सिर पर लिंटर में लगी बल्ली गिर गई। उसकी मौत मौके पर ही हो गई। सूचना पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

बल्ली गिरने से मौत हीरालाल (55) पुत्र नाथूराम निवासी ग्राम सेवर की हुई है। हीरालाल अपने निर्माणाधीन मकान में मंगलवार की रात सो रहे थे। जबकि अन्य परिजन दूसरे मकान में सो रहे थे। रात को अचानक लिंटर में लगी हुई बल्ली खिसक गई और सिर पर आ गिरी। गंभीर हादसे में हीरालाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जब बुधवार की सुबह परिजन निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उनकी मौत से परिजनों में करुण क्रंदन है। उनकी पत्नी रामश्री का रो-रो कर बुरा हाल है। हीरालाल की मौत की जानकारी जब अन्य ग्रामीणों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें