फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आपसी सौहार्द के साथ मना ईद-उल-अजहा

विज्ञापन
े21एमएनपी-21-भोगांव में एक घर में नमाज अता करती महिलाएं और युवतियां - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुर। ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार को जिलेभर में आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते ईदगाह में नमाज नहीं हुई पर शहर की मस्जिदों में 50-50 लोगों ने नमाज अदा की। लोगों ने घरों में नमाज अदा की। एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

ईदगाह और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। बेवर में बकरीद पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम ने पुलिस के साथ नाला रोड स्थित नूरानी मस्जिद, जीटी रोड स्थित मोती मस्जिद, जामा मस्जिद, इटावा रोड स्थित वारसी मस्जिद, सैय्यद मस्जिद, तकिया मस्जिद का भ्रमण किया। किशनी क्षेत्र के ग्राम अरसारा, शमशेरगंज, बसैत, दिवनपुर साहिनी, समान कटरा, रठेह, ढकरोही, ऊंचा इस्लामाबाद आदि जगहों पर लोगों ने घरों में नमाज अदा की। चेयरमैन अनिल मिश्रा ने लोगों को बधाई दी। एसडीएम आरएस मौर्य, तहसीलदार सुशील कुमार, थाना प्रभारी अजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें