फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्ध की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
29एमएनपी-43-बेवर में नवीगंज के पास सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद जमा भीड़ व पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर/नवीगंज। थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर नबीगंज के मुख्य बाजार में शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे पैदल जा रहे वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया। जानकारी हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को मौके पर ही छोड़कर चालक और खलासी भाग गए।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद गांव साहसापुर निवासी 70 वर्षीय दशरथ सिंह राठौर शुक्रवार दोपहर तीन बजे नबीगंज में बाजार करने आए थे। वह पैदल सड़क किनारे चलते हुए बैंक ऑफ इंडिया के सामने जीटी रोड पर पहुंचे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक व खलासी ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों और आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। हादसे और जाम की जानकारी होते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। करीब पौन घंटे तक यहां जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि हाईवे अथॉरिटी वालों ने रूट डायवर्जन वाले स्थान को संकरा कर दिया है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जाम खुलवाने केे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जीटी रोड पर चल रहा काम
स्थानीय लोगों के अनुसार जीटी रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते सड़क के दोनों ओर खोदी गई मिट्टी एकत्रित कर दी गई है। सड़क किनारे मिट्टी एकत्रित किए जाने से जीटी रोड संकरा हो गया है। सड़क के संकरे होने से आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क पर भीड़ जमा होने से यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक।
घायल युवक की मौत
बेवर। जोत निवासी शिवनंदन 22 नवंबर को नवीगंज आए थे। शाम को घर जाते समय मलिकपुर के पास बाइक की टक्कर से वह घायल हो गए थे। सैफई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके भाई रामप्रकाश ने थाना बेवर में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें