फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराया ऑटो, पश्चिम बंगाल के दो श्रमिकों की मौत

Thu, 13 Aug 2020 03:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • तेज रफ्तार ऑटो खड़े ट्रक में घुसा
  • घायलों को लाए ट्रामा सेंटर 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे थाना नसीरपुर क्षेत्र में गुरुवार को पश्चिम बंगाल से गुडग़ांव जा रहा ऑटो खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को उपचार को जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने ऑटो चालक सहित दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन बजे तेज रफ्तार ऑटो खड़े ट्रक में घुस गया। तेज आवाज के साथ ऑटो चालक पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर थाना कुसमुंडी महीपाल निवासी जुबैर रब्बानी (25)पुत्र खालिद उर्रहमान, रूबेल इस्लाम (20) पुत्र हफीजउद्दीन और फिरोज अख्तर हुसैन (40) पुत्र हबीबउद्दीन सरकार निवासी वाहडोल थाना ईटाहार जिला उत्तरी दिनाजपुर, मेंहदी हसन (22) पुत्र इलियास हरिरामपुर उत्तरी दिनाजपुर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होने के बाद एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस के साथ ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान फिरोज अख्तर हुसैन (40) और जुबैल रब्बानी (25) की मौत हो गई। घटना की जानकारी उनके दो साथियों ने परिजनों को दी।

हादसे में घायल हुए रूबेल इस्लाम ने बताया कि जुबैल रब्बानी हरियाणा के गुड़गांव में ऑटो चलाने का काम करता था। जबकि अन्य साथी दुकानों पर काम करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। कोरोना संक्रमण के चलते वह ऑटो लेकर सीधे पश्चिम बंगाल चले गए थे। लेकिन हालात सामान्य होने के बाद वह पश्चिम बंगाल से वापस दस अगस्त को ऑटो के माध्यम से चले थे। गुरुवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हुआ है इसमें दो साथियों की मौत हो गई। 

बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने चाहते थे
सड़क हादसे में मृत हुए दो श्रमिक फिरोज अख्तर हुसैन और जुबैर रब्बानी के शवों को उनको दोनों साथी बिना पोस्टमार्टम के घर ले जाना चाहते थे। जुबैर इस्लाम ने बताया कि जुबैर रब्बानी ऑटो को चला रहा था। तीन लोग पीछे बैठे हुए थे। आशंका है कि उसे नींद आ गई होगी इसी कारण हादसा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें