फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आए बाइक सवार, दो की मौत

विज्ञापन
घिरोर में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। कोसोन गांव के पास बुधवार की रात कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा निवासी बाइक सवार बरात में शामिल होने के लिए घिरोर आ रहे थे।
विज्ञापन

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव नगला स्वरूप निवासी नीटू (21) पुत्र नित्यानंद, विक्रम उर्फ सन्नी (25) पुत्र छोटेलाल और रोहित कुमार (17) पुत्र सुखमोहन बुधवार की रात बाइक से थाना क्षेत्र के गांव ठाकुरपुर बरात में शामिल होने के लिए आ रहे थे। बाइक जब जसराना बार्डर पर पहुंची, तभी घिरोर की ओर से आ रही एक कार ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने नीतू को सैफई में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं विक्रम और रोहित को इलाज के लिए आगरा भेजा गया। रास्ते में विक्रम ने भी दम तोड़ दिया। रोहित का इलाज टूंडला के निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग फिर बनी जानलेवा
घिरोर में हुए सड़क हादसे में कहीं न कहीं ट्रिपल राइडिंग भी दो युवकों की मौत की वजह बनी है। पुलिस के अनुसार आगरा निवासी नीटू, विक्रम और रोहित एक ही बाइक पर सवार होकर गांव ठाकुरपुर आ रहे थे। अचानक कार सामने आने के बाद बाइक को वह नियंत्रित नहीं कर सके और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें