फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय: 576 कॉलेजों की खुलेगी शैक्षणिक कुंडली, मानकों के ऑडिट से तय होगी एबीसी कैटेगरी

Fri, 18 Sep 2026 10:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 576 कॉलेजों में शैक्षणिक मानकों का ऑडिट कराया जा रहा है। कोर्स, शिक्षक, छात्र, लैब, पुस्तकालय, खेल मैदान और शोध समेत विभिन्न मानकों के आधार पर कॉलेजों को ए, बी और सी श्रेणी में रखा जाएगा।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक मानकों का ऑडिट करा रहा है। इसके आधार पर कॉलेजों की एबीसी कैटेगरी तय की जाएगी। मानकों की कमी मिलने पर उनको सुधार के लिए निर्देशित किया जाएगा। इसमें सभी का विवरण ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कॉलेज में शैक्षणिक सुधार के लिए एबीसी फार्मूला देकर गई थीं। उन्होंने कॉलेजों में शैक्षणिक संसाधनों की रिपोर्ट बनाने के लिए कहा। मानकों के आधार पर ए, बी और सी कैटेगरी बनाने के लिए निर्देश दिए थे। बेहतर मानक वालों को ए, उससे कम वालों को बी और 50 फीसदी से कम मानकों वाले कॉलेजों को सी श्रेणी में रखने के निर्देश दिए थे।

कुलाधिपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय से संबद्ध 576 कॉलेजों का विवरण जुटाया जा रहा है। कुलसचिव अजय मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शैक्षणिक मानकों का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। इसी के आधार पर आगे की कार्ययोजना बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर बन रही है रिपोर्ट
- कॉलेज का नाम, पता, शहर-देहात क्षेत्र, कितनी जगह में बना।

- संचालित पाठ्यक्रम, शिक्षकों की संख्या, छात्रों की संख्या।
- खेल का मैदान, पुस्तकालय, इनमें पुस्तकों की संख्या।

- प्रयोगशाला, शिक्षक-विद्यार्थी के शोध, प्रकाशित शोध।
- कॉलेजों मेें खेलकूद की स्थिति, विजयी प्रतिभागियों का विवरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें