अपर जिलाधिकारी को समर्थन पत्र सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अपर जिलाधिकारी को समर्थन पत्र सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता।
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपर जिला अधिकारी रामजी मिश्र को समर्थन पत्र सौंपा है। इसमें आज 7 मई को गृह मंत्रालय और भारतीय सेना द्वारा आयोजित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल में सक्रिय सहभागिता और सेवा देने की इच्छा प्रकट की गई है।
प्रदेश सह संयोजक, खेलो भारत आकाश शाक्य ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है। संकट की घड़ी में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह सजग, संगठित और सक्रिय रहे। विद्यार्थी परिषद मॉक ड्रिल के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने हेतु कृतसंकल्प है।
परिषद ने प्रशासन से जिले के शैक्षणिक संस्थानों और युवा संगठनों को आपातकालीन प्रशिक्षण दिए जाने और अभाविप कार्यकर्ताओं को मॉक ड्रिल में सेवा का अवसर दिए जाने की मांग की है।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री राहुल गंगवार, जिला संयोजक प्रतीक मिश्रा, जिला सह संयोजक निर्भय यादव, जिला एग्रीविज़न संयोजक अभय सक्सेना, नगर मंत्री अभिषेक चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।