फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधानाचार्य पर एबीवीपी ने लगाया अभद्रता करने का आरोप

Thu, 10 Aug 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बा के मक्खन लाल इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही कॉलेज के बाहर धरना दिया। सीओ ने जांच का अश्वासन दिया, जिसके बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरना स्थगित किए।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री तेजेंद्र लोधी ने कहा कि एबीवीपी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के लिए कॉलेज पहुंचे थे। उनका आरोप है कि सदस्य बनाने के दौरान प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने उनके व कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की। धरना प्रदर्शन कर एबीवीपी के पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य को हटाए जाने एवं उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। धरना प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब परिषद के कार्यकर्ता नहीं माने। पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू निषाद भी मौके पर पहुंचे उन्होंने ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना बंद किया गया। इस दौरान जिला विस्तारक आंशिक शंखधार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवम यादव, अंकित पाठक, सह जिला संयोजक यश मिश्रा, नगर सह मंत्री हर्षित सोलंकी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बैठने की बात कहने पर हुए नाराज, लगाया अभद्रता करने का आरोप

प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने बताया कि एबीवीपी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को उनके कार्यालय पर सदस्यता अभियान के लिए पहुंचे। जहां उन्हें विद्यालय में शिक्षण कार्य होने के चलते कुछ देर बैठने के लिए कहां गया। इसी बात को लेकर वह आग बबूला हो गए और अभद्रता करने का आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें