फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जानलेवा हमले में फरार 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 03 Jan 2025 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की दी जानकारी, आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पशु क्रूरता और जानलेवा हमला के मामले में फरवरी 2024 से वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी अपराधी को एलाऊ थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर बताया कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि फरवरी 2024 में थाना एलाऊ पुलिस ने पीछा करने के बाद गोवंश बरामद किए थे। इस मामले में पशुु क्रूरता अधिनियम व जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान समसुददीन निवासी बैसी थाना नूंह हरियाणा का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी को लेकर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को थाना प्रभारी सविता सेंगर ने टीम के साथ एक सूचना पर शिव सिंहपुर प्रतीक्षालय के पास से इनामी अपराधी शमसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर उस से पूछताछ की गई। एसपी ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम व जानलेवा हमला के आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें