फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा केंद्रीय कारागार से 'दसवीं' पास करेंगे फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन

Sun, 21 Feb 2021 12:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • केंद्रीय जेल में 23 फरवरी से होगी दसवीं फिल्म की शूटिंग, जेल में गूंजेगा- लाइट, कैमरा, एक्शन 
विज्ञापन
आगरा केंद्रीय कारागार में होगी अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा केंद्रीय कारागर में 23 फरवरी से लाइट, कैमरा और एक्शन गूंजेगा। अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'दसवीं' की शूटिंग शुरू होने जा रही है। शनिवार को फिल्म की प्रोडक्शन टीम आगरा पहुंच गई। जेल में अपना सेट तैयार करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


प्रोडक्शन टीम को जेल परिसर में शूटिंग के लिए शासन से अनुमति मिली थी। फिल्म के अन्य कलाकारों का पहुंचना शुरू हो गया है। जेल में शूटिंग के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। मुख्य भूमिका में अभिषेक बच्चन और यामी गौतम हैं। 

जेल प्रशासन के मुताबिक, फिल्म दसवीं की कहानी दबंग बंदी नेता से अनुशासित नागरिक बनने की है। कम पढ़े लिखे नेता को जेल होती है। जेल में नेता को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। वह अपनी काबिलियत के दम पर जेल से दसवीं पास करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासित नागरिक के रूप में बाहर निकलते हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि शूटिंग के लिए शासन से अनुमति मिली है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गाइड लाइन के मुताबिक ही शूटिंग करने दी जाएगी। 

पहचान पत्र और बायोमेट्रिक से ही प्रवेश 
केंद्रीय जेल के जेलर शिव प्रताप मिश्रा ने बताया कि शूटिंग के लिए कलाकारों के साथ ही टीम के 100 सदस्य आ रहे हैं। इनको बंदियों से अलग रखना काफी मुश्किल होगा। इसको देखते हुए जेल में विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी के लिए फोटो युक्त पहचान पत्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही मुख्य गेट पर रजिस्टर में नाम दर्ज कराना होगा। 

बायोमेट्रिक मशीन लगाई हैं। इस पर हाजिरी दर्ज कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। फिल्म के कलाकार और प्रोडक्शन टीम के सदस्य बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद जेल के अंदर या बाहर जा सकेंगे। सर्किल नंबर चार में शूटिंग होगी। इसके अलावा कलाकार और अन्य कहीं नहीं जा सकेंगे। शूटिंग में बंदी भी नहीं आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें