फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामिका एकादशी पर भगवान वराह का किया अभिषेक व स्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कामिका एकादशी के अवसर पर बुधवार को वराह मंदिर पर भगवान वराह का अभिषेक किया गया। अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित हेमंत त्रिगुणायत ने परिवार के साथ भगवान वराह का पंचाभिषेक किया।
विज्ञापन

सेवायत पंडित नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्रोच्चार कर भगवान वराह का अभिषेक कराया। उन्होंने बताया कि कामिका एकादशी पर भावपूर्ण व्रत, भगवान विष्णु का अभिषेक और पूजा करने पर मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। अभिषेक के बाद भगवान वराह का श्रृंगार कर फल मिष्ठान अर्पित किए। महाआरती उतारी गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर भगवान वराह के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें