फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा छात्रा का 47 दिन बाद भी पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान, प्रयागराज के ध्यानार्थ
विज्ञापन

आगरा। सदर क्षेत्र के स्कूल के बाहर से 13 अप्रैल को अगवा की गई 11वीं की छात्रा का 47 दिन बाद भी पता नहीं लग सका है। पुलिस आरोपी युवक के दो परिजनों को जेल भेज चुकी है। इसके बावजूद युवक और छात्रा नहीं मिले हैं। बाइक पर ले जाते हुए युवकों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
17 वर्षीय छात्रा सदर क्षेत्र की रहने वाली है। 13 अप्रैल को वह अपने ताऊ के साथ स्कूल आई थी। ताऊ उसे स्कूल के गेट पर छोड़कर चले गए थे। रास्ते में उन्हें भतीजी दो युवकों के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखी थी। उन्होंने पीछा किया था। उन्होंने बाइक रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन एक युवक ने उन्हें लात मारकर गिरा दिया था, जिससे वे घायल हो गए थे।
विज्ञापन

आरोपी युवक की पहचान भरतपुर के कुम्हेर निवासी रोहित के रूप में हुई थी। वह शादियों मेें फोटोग्राफी का काम करता है, जिस जगह पर छात्रा रहती है, उस जगह पर एक महिला के घर उसका आना-जाना था। वह महिला को भाभी बोलता था। पुलिस उसकी तलाश में भरतपुर के अलावा फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा तक गई, लेकिन पता नहीं चल सका। इस पर युवक के पिता सहित दो को जेल भेज दिया गया। मगर, आरोपी रोहित और छात्रा का पता नहीं चला है। उधर, परिजन अब भी बेटी की तलाश में भटक रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के प्रयास में टीम लगी है। उनके प्रयागराज में होने की जानकारी मिली है। इस पर टीम गई है। आरोपी युवक के मददगारों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें