फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से प्रेमी के साथ गई युवती भोगांव में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। नोएडा से कुछ दिन पूर्व प्रेमी के साथ गई युवती रविवार को कस्बा में मिल गई। नोएडा से आई टीम द्वारा दी गई दबिश के दौरान आरोपी चकमा देकर भाग निकला। टीम युवती को अपने साथ लेकर चली गई। वहीं, स्थानीय पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

रविवार को नोएडा के सेक्टर 52 थाना से एसआई अजय पुंडीर अपनी टीम के साथ थाना पहुंचे। स्थानीय पुलिस के साथ गांव छाछा में एक स्थान पर दबिश दी, पुलिस टीम को देख कर घर में मौजूद युवक वहां से भाग निकला। आरोपी विशाल के घर से पुलिस को युवती मिल गई, टीम उसे लेकर थाने आ गई। एसआई ने बताया कि युवक-युवती ने एक माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी। युवती के परिजन ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद युवती प्रेमी के साथ चली गई थी, उधर युवती के परिजन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को नोएडा पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर विशाल के घर पहुंची थी। टीम ने स्थानीय पुलिस से आरोपी को पकड़ने में सहयोग की बात कही, वहीं युवती को अपने साथ नोएडा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें