फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज जेल में अंसारी को सता रहा है माफिया कुंटू का डर, दोनों में हो चुकी है गैंगवार, जेल बदलने की मांग

Sat, 18 Feb 2023 05:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

विधायक अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद थे। दो दिन पहले ही उन्हें वहां से कासगंज की पचवाला जेल में शिफ्ट किया गया है। इस जेल में पहले से ही माफिया कुंटू सिंह भी बंद है। दोनों के बीच पहले  गैंगवार हो चुकी है।
विज्ञापन
विधायक अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में जान का खतरा सता रहा है। बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी जिले की पचलाना जेल में हैं। इसी जेल में पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी कुंटू सिंह भी 2021 से बंद हैं। कुंटू सिंह के बंद होने के कारण विधायक अब्बास के परिजनों को अब उनकी सुरक्षा की चिंता सता रही है। उन्होंने जेल में अब्बास की हत्या की आशंका जाहिर की है और प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर जेल में बदलाव करने और सुरक्षा की मांग की है।

भाई ने लिखा पत्र

यह पत्र विधायक अब्बास के भाई उमर अंसारी ने लिखा है। यहां के जिला प्रशासन व जेल प्रशासन को विधायक के भाई ने नहीं भेजा है। चार दिन पूर्व बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट की जेल से पचलाना की जेल में शिफ्ट किया गया है। विधायक की जेल में बदलाव इसलिए किया गया कि वह चित्रकूट जेल में अपनी पत्नी निकहत से घंटों मुलाकात करते थे। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो उनकी जेल बदली गई। 

दोनों के बीच हो चुका है गैंगवार

सूत्रों के मुताबिक बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और माफिया एवं अपराधी कुंटू सिंह के गिरोह में कई बार गैंगवार हो चुका है। कुंटू सिंह को मुख्तार अंसारी को दुश्मन माना जाता है। इसी स्थिति को देखते हुए भाई उमर अंसारी ने विधायक अब्बास की हत्या की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कुंटू सिंह भी यहां की जेल में बंद है जिसके कारण अब्बास की हत्या की आशंका है।

विज्ञापन

 

जेल में अब्बास सुरक्षित- जेल अधीक्षक

पचलाना जेल के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि उन्हें विधायक के भाई का कोई पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जेल में विधायक अब्बास पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वह अलग हाई सिक्योंरिटी बैरक में हैं। जबकि कुंटू सिंह अलग हाई सिक्योरिटी बैरक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें