इस घटना को लेकर अमानतुल्ला खान ने शुक्रवार रात को एक और ट्वीट किया। इसमें लिखा, 'इस मुद्दे पर मुझे अभी एसपी देहात मथुरा पुलिस ने फोन पर जानकारी दी कि धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है, मुझे एसपी साहब ने सख्त से सख्त करवाई का आश्वासन भी दिया।'
गांव कामर व राजस्थान के गांव नौनेरा की सीमा पर 22 जून की सुबह गोवंश को ले जा रहे गो तस्करों को ग्रामीणों ने घेर मारपीट की थी। बचकर भागे दो घायल गो तस्कर हरफूल व मुनीम को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हरफूल की मौत हो गई थी। सीओ जगदीश कालीरमन ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है।
घर में चल रहा था जन्मदिन का जश्न, तभी 13 साल के किशोर ने उठाया ऐसा कदम, पसर गया मातम