फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- योगी ने यूपी को बना दिया है रोगी

Thu, 10 May 2018 09:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
AAP नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के नेतृत्व में जन अधिकार आंदोलन की शुरुआत की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योगी ने यूपी को रोगी बना दिया है। एनकाउंटर करने से अपराध नहीं रुकेगा। अपराधियों के मन में सरकार के प्रति भय पैदा होना चाहिए। उत्तर प्रदेश अपराधियों के लिए ऐशगाह हो गया है। 
विज्ञापन

AAP नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। कभी एएमयू, कभी मंदिर-मस्जिद तो कभी एंटी रोमियो का मुद्दा लाते हैं। महंगाई, रोजगार जैसे असली मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रहे हैं। किसानों की फसल का डेढ़ गुना दाम बढ़ाने का वादा सरकार ने पूरा नहीं किया। किसानों को धोखा दिया जा रहा है।

amu and jinnah
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि एएमयू प्रकरण में भाजपा अपना राजनीतिक हित साध रही है। 80 वर्ष पूर्व जिन्ना की तस्वीर लगी थी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां जा चुके हैं। कर्नाटक चुनाव के पहले इसे हवा दी गई। उनका फोटो लगाया जाना गलत है। पहले याद क्यों नहीं आई। 

AAP नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन देश में चला तो उसके खिलाफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अंग्रेज गवर्नर को चिट्ठी लिखी। देश के साथ गद्दारी करने का काम उस विचारधारा ने किया है। जिससे भाजपा निकली है। मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। आरएसएस के ज्योतिपुंज कहे जाते हैं। इस पर भी भाजपा को जवाब देना चाहिए। 
विज्ञापन

AAP नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
'आप' नेता ने कहा कि प्रदेश में न नौजवान खुश हैं न ही व्यापारी और किसान। बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही। न स्वास्थ्य, न ही सुरक्षा की व्यवस्था ठीक है। जन अधिकार आंदोलन में शिक्षामित्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग उठाई जाएगी। संजय सिंह 25 जून से आठ जुलाई तक वाराणसी से बलिया तक पदयात्रा करेंगे। उसमें सभी मांगों को उठाया जाएगा। वहां से अगले चरण का आंदोलन शुरू होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें