फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी रसोई में डीएम ने परोसा जनता को भोजन

विज्ञापन
आपकी रसोई में भोजन परोसते जिलाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड पर संचालित आपकी रसोई शहर के जरूरतमंद लोगों को मात्र 10 रुपये में भोजन उपलब्ध करा रही है। स्थापना के छह महीने पूर्ण होने पर यहां शनिवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वयं जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय की ओर से भोजन तैयार कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे डीएम ने स्वयं यहां आने वाले लोगों को भोजन परोसा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सबसे पहले यहां पूजा अर्चना की, उसके बाद रसोई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां भोजन के लिए पहुंचने वाले लोगों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सेवाएं जिले में आयोजित होना जरूरी है। गरीब परिवार के वे लोग जो महंगाई के इस दौर में होटल पर खाना नहीं खा सकते यहां 10 रुपये में खाना खा सकते हैं।
इस दौरान मानिक चंद्र जैन ने बताया कि अब तक इस रसोई में छह माह के अंदर 62804 लोगों को भोजन खिलाया गया है। शनिवार को 350 लोगों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर डॉ. सीप गोयल, संजीव मिश्र वैध, संजय जैन, राजू गंभीर, प्रसून जैन, रोहित जैन, बीटू यादव, बंटी गुप्ता, प्रवीन पालीवाल, डॉ. विनीता जैन, डॉ. शिवानी जैन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें