फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: श्री पारस अस्पताल के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा, धरने पर बैठे कार्यकर्ता

Thu, 10 Jun 2021 04:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने श्री पारस अस्पताल के संचालक और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना तीखा आक्रोश व्यक्त किया। 
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल पर कार्रवाई के लिए धरना पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा श्री पारस अस्पताल में मॉक ड्रिल वायरल वीडियो का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे मामले में अस्पताल संचालक के खिलाफ धारा 302 का मुकदमा दर्ज कराने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता कपिल वाजपेई के नेतृत्व में सेंट जोंस चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने श्री पारस अस्पताल के संचालक और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना तीखा आक्रोश व्यक्त किया। 

विज्ञापन


मौत की मॉक ड्रिल कर 22 मरीजों की जान लेने वाले वायरल वीडियो पर अस्पताल के संचालक आप पार्टी के निशाने पर हैं तो स्थानीय प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली पार्टी की आंखों में चुभने लगी है। आप पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले से उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह को भी अवगत करा दिया है। सूत्रों की मानें तो संजय सिंह इस पूरे मामले को हवा देने के लिए जल्द आगरा आ सकते हैं, या उनके नेतृत्व में एक बड़ा प्रदर्शन हो सकता है। 

धरने पर बैठे आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल वाजपेई का कहना है कि ऑक्सीजन के हाहाकार के बीच जब लोग मौत से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे थे, उस दौरान श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन सभी के लिए काल बन गए। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे ही मरीजों के ऊपर एक प्रयोग कर डाला।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वायरल हुए वीडियो में खुद डॉ. अरिंजय जैन 22 लोगों की मौत कबूल कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उन पर 302 का मुकदमा दर्ज नहीं होता बल्कि स्थानीय प्रशासन उन्हें बचाने के लिए लचर-लचर धाराओं में मुकदमा दर्ज करता है। एक धारा तो 188 है जिसका चालन ही मात्र सिर्फ 200 रुपये का है। मांग की गई कि मृतक के परिवार ने जो कुछ खर्चा किया है वह सारा पैसा श्री पारस अस्पताल को वापस करना चाहिए और प्रशासन को इसमें सहायता करनी चाहिए। वहीं पारस में चल रही पैथोलॉजी सीएमओ के बड़े बाबू से जुड़ी भी बताई गई। यह भी बताया गया कि पिछली बार की सील खुलवाने के पीछे वहां से भी कुछ खेल हुआ था। 

कपिल वाजपाई ने उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आगरा आगमन को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि जब तक स्थानीय प्रशासन अस्पताल संचालक के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज नहीं करता पार्टी के कार्यकर्ता प्रतिदिन सेंट जॉन्स चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर धरना देंगे। कार्यक्रम में रामसेवक ढाकरे, भूपेन चौधरी, सुनहरी लाल धारिया, बने सिंह पहलवान, नूर मोहम्मद, रमजान अब्बास, गोपाल शर्मा, अमित कुमार, डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रमोद, सीपी, अतुल दीक्षित आदि मौजूद थे।

श्री पारस अस्पताल: आखिरकार दो तीमारदारों ने तोड़ी चुप्पी, बयां किया 26 अप्रैल का दर्द, कहा- अस्पताल में नहीं थी ऑक्सीजन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें