छह दिन में जिले के नौ नेता आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए है। उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में एनसीआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि नेताओं ने बिना अनुमति घर और दुकान पर चुनाव विज्ञापन अंकित कराए।
पहली एनसीआर सपा नेत्री क्षमा जैन सक्सेना के खिलाफ नौ जनवरी को थाना नाई की मंडी में दर्ज की गई थी। 13 जनवरी को चार एनसीआर दर्ज हुईं। कांग्रेस नेता मुरारीलाल गोयल के खिलाफ थाना सिकंदरा, राहुल सिसौदिया के खिलाफ थाना शमसाबाद, सीटू चौहान और डा. मीना सिंह राघव के खिलाफ थाना एत्मादपुर में एनसीआर दर्ज हुईं। 14 जनवरी को शेख बुरहान पर थाना कोतवाली, राहुल सिसौदिया पर दूसरी एनसीआर थाना डौकी और कांग्रेस नेता राकेश उपाध्याय पर थाना निबोहरा में एनसीआर दर्ज की गई। 15 जनवरी को उमेश सैंथिया के खिलाफ थाना निबोहरा में एनसीआर दर्ज की गई। सभी के खिलाफ धारा 171 ज के तहत कार्रवाई की गई। थाना खंदौली में 11 जनवरी को नेकराम सिंह के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।