फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहेली की शादी से लौट रही युवती से छेड़छाड़, परिजन पर हमला,विरोध पर घर में घुसकर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और फरसे से किया हमला, 6 नामजद समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। सहेली की शादी से लौट रही युवती के साथ छेड़खानी और उसके परिजन को बेरहमी से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनचलों ने विरोध करने पर पीड़ित परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और फरसे से हमला बोल दिया। पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद और 4 अज्ञात सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बाह के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 6 मई को शाम 7.30 बजे परिवार की बेटी सहेली की शादी में गई थी। सहेली को गिफ्ट देकर घर लौट रही थी। रास्ते में अरुण और प्रेमपाल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घर पर रोते हुए पहुंची बेटी ने जानकारी दी। वह बेटों और नाती के साथ शिकायत करने आरोपियों के घर पर गए। बाद में राजेंद्र सिंह, ऊधम सिंह, भगवान सिंह, अरुण, प्रेमपाल, मनोज व 4 अन्य ने लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी, फरसा से हमला कर दिया। जान बचाकर भागे तो ईंट पत्थर फेंके। इतना ही नहीं घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाह पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि तहरीर पर 6 नामजद समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें