थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी एक युवक दोस्तों के साथ भांवत नहर में नहाने के दौरान डूब गया। जानकारी के बाद थाना एलाऊ पुलिस ने नहर में तलाश शुरू कर दी। देर शाम युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्मार्टम को भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी सौल्टी ठाकुर बुधवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ थाना एलाऊ क्षेत्र स्थित भांवत नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहराई में चले जाने से सौल्टी डूबने लगा। दोस्त घबरा कर बाहर निकलआए। एक दोस्त ने चौकी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने भांवत नहर में तलाश शुरू की। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। देर शाम को युवक का शव नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
सेल्फी लेने की होड़ में हुई घटना
युवक के नहर में डूबने को लेकर यह भी चर्चा है की घटना सेल्फी लेने की दौरान हुई है। हालांकि इसको लेकर अभी परिजन या पुलिस की ओर से कुछ भी स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी गई है। युवक के साथी भी इस पर चुप्पी साधे हुए है।