फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजकुमार जाखेटिया अध्यक्ष, रोहताश बने महामंत्री

Thu, 30 May 2024 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला सर्राफा एसोसिएशन की बैठकमें शहर कार्य समिति का गठन किया गया। वार्षिकोत्सव को भव्यता के साथ मनाने के लिए मंथन किया। इसमें शहर अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया एवं महामंत्री रोहताश यादव को चुना गया।सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में हुई इस बैठक शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष अतिथि मुकेश वर्मा, अजय अग्रवाल, सुरेंद्र माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ ने शहर कार्य समिति की घोषणा की। इसमें गोपाल मूना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार जाखेटिया शहर अध्यक्ष, रोहतास यादव महामंत्री, ललित बिड़ला कोषाध्यक्ष, राजीव कावरा शहर प्रभारी, अशोक माहेश्वरी को शहर संयोजक मनोनीत किया। जिला संयोजक योगेश चंद्र गौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्र गुप्ता हिना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया एवं संसदीय महामंत्री विपुल ने वार्षिकोत्सव को भव्यता से आयोजित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें