फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईटेंशन तार गिरने से भंडारे का आटा पीसने आया युवक और पुजारी झुलसे

Sun, 01 Jun 2025 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। तहसील क्षेत्र के गांव अहलादपुर स्थित बरमदेव मंदिर में शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे मंदिर के पुजारी बाबा रामदेव और भंडारे का आटा पीसने आए आदेश गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मंदिर की ओर से भागवत कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। शनिवार को भंडारा था। भंडारे का आटा पीसने के लिए आदेश निवासी टीकराहार अपने ट्रैक्टर से गेहूं लेकर चक्की पर गए थे। वह आटा पीस रहे थे तभी मंदिर के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया।
तार गिरते ही चिंगारी उठी, उसे देख मंदिर के पुजारी बाबा रामदेव निवासी अहलादपुर बचाने पहुंचे। वह भी करंट की चपेट में आ गए। जब तक बिजली कटी, दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उन्हें सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन







बाल-बाल बचे 20 लोग

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण राजवीर, सनी, लेखपाल और साहब सिंह ने बताया कि हादसे के समय मंदिर में भागवत का हवन किया जा रहा था। करीब 20 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि तार मंदिर के आंगन में नहीं गिरा, नहीं तो इससे बड़ा हादसा हो सकता था।





बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव निवासी लालू यादव का कहना है कि बिजली की लाइन जर्जर है। तार बदलवाने और लाइन को मंदिर और घरों के पास से हटवाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।






कई घरों के ऊपर से गुजरी है हाईटेंशन लाइन

ग्रामीणों के अनुसार, यह लाइन सनी यादव, लेखपाल यादव, अनेकपाल, गणेश, नरेश कुमार, सुरेश, रवि, दीप सिंह, शारदा प्रसाद और बीके के घरों से सटी हुई है। कुछ घरों के छज्जों और कुछ घरों के ऊपर से गुजरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें