फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर लाैट रहे चाऊमीन विक्रेता की हत्या, बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली; अगले महीने थी युवक की शादी

Sat, 08 Feb 2025 11:07 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारी। इससे युवक की माैके पर ही माैत हो गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने शनिवार रात को बाइक सवार दो युवकों ने चाऊमीन विक्रेता की हत्या कर दी। मंडी सईद खां निवासी अजय कुशवाहा संजय प्लेस में ठेल लगाते थे। रात को वह घर जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया गया है कि रास्ते में दो लोग बाइक पर आए। पहले बात कर रहे थे। अचानक पीछे वाले युवक ने अजय के सिर में गोली मार दी। इसके बाद भाग निकले। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। 

डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि युवक की अगले महीने शादी थी। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। बाइक सवार युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें