फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इरादतनगर में युवक की हत्या कर सड़क पर फेंका शव

Fri, 29 May 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो फाइल इरादतनगर - फोटो : Archive
विज्ञापन
इरादतनगर। थाना क्षेत्र के इनायतपुर सड़वारा मोड़ के पास धीमरपुरा रोड पर बृहस्पतिवार तड़के एक युवक का शव सड़क पर मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सड़क पर शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने मृतक के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए, जिससे करीब दो घंटे बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। परिजन ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




परिजन ने बताया शमसाबाद निवासी अर्जुन उर्फ भूरा पुत्र विकल सिंह बुधवार सुबह करीब 9 बजे घर से काम के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। हर संभव स्थान पर तलाश किए जाने के बाद भी अर्जुन का पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह इरादतनगर क्षेत्र में सड़क किनारे शव मिलने की जानकारी पर हम घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन ने बताया युवक शादीशुदा है। युवक का 5 वर्ष का एक बेटा भी है। परिजन ने पुलिस को दी तहरीर में युवक की हत्या की आशंका जताई है।

इंसेट



सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

इरादतनगर थाना प्रभारी रामकुमार तोमर ने बताया ग्रामीणों की मदद से मृतक के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सकी। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध है। आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन




इंसेट

हाईवे किनारे पहले भी मिल चुके हैं शव

बता दें कि इससे पहले भी युवती और महिलाओं की हत्या कर हाईवे किनारे शव फेंके जा चुके हैं। बीते दिनों हाईवे किनारे गला रेतकर युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका गया था।आज तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना का खुलासा भी नहीं हो सका है। वहीं फरवरी महीने में खारी नदी पुल के नीचे युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान एकता थाना क्षेत्र के गैंगरोआ निवासी राहुल के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें