फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक रुपये के नोट के बदले 10 लाख का लालच देकर युवक से ठगी

विज्ञापन
एक रुपये के पुराने नोट के बदले 10 लाख का झांसा, युवक से 10,200 रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन
पिनाहट। पिढ़ाैरा थाना क्षेत्र के गांव कौंध में पुराने एक रुपये के नोट के बदले 10 लाख रुपये दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक युवक को ठगी का शिकार बना लिया। मोटी रकम के लालच में युवक ने पत्नी की सोने की अंगूठी गिरवी रखकर ठगों को 10,200 रुपये भेज दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव कौंध निवासी जयभारत के इंस्टाग्राम आईडी पर रविवार को एक संदेश आया। इसमें पुराने एक रुपये के कागज के नोट की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई थी। अधिक रकम मिलने के लालच में युवक ठगों के झांसे में आ गया। उसने बताया कि उसके पास भी एक रुपये का नोट है। ठगों ने युवक का एक फर्जी आईडी कार्ड बनाकर भेजा और नोटों की गड्डियों का वीडियो दिखाकर उसका भरोसा जीत लिया। जयभारत के अनुसार, बाद में आरोपियों ने अन्य आईडी बनाने के नाम पर उससे रुपये मांगे। उसके पास नकदी नहीं थी। उसने अपनी पत्नी की सोने की अंगूठी गिरवी रख दी। इसके बाद बरपुरा स्थित जनसेवा केंद्र से ठगों के क्यूआर कोड पर दो बार में 10,200 रुपये भेज दिए। शातिर और रुपये मांगने लगे, तब शक होने पर पीड़ित ने अपने भाई विजय को पूरी बात बताई। पीड़ित ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें