रामनगर। थाना क्षेत्र किशनी के नगला पंचम निवासी व्यक्ति की बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठे युवक जेब काट कर 39 हजार रुपये पार कर दिए। जेबकट बाइक से कूद कर पीछे से आ रहे साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया। तहरीर पर पुलिस ने जांच कर रही है।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला पंचम निवासी जगदीश प्रसाद सोमवार की सुबह बाइक से कस्बा स्थित बैंक में 50 हजार रुपये जमा करने के लिए जा रहा था। जब वह रामनगर एक कॉलेज के पास पहुंचे, तभी एक युवक ने उन्हें हाथ देकर रोका और कहा कि उसे गांव मुरगिया प्रधान के घर जाना है। उसे बाइक पर लिफ्ट दे दें। जगदीश ने उसे बाइक पर बैठा लिया। जब निचली गंगा नहर पुल के पहले तिराहा पर पहुंची तभी अचानक पीछे बैठा युवक कूद गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। संभलने के साथ ही जब जगदीश ने जेब पर हाथ रखा तो वह कटी हुई थी। उसमें रखे रुपयों में से करीब 39500 रुपये निकाल कर युवक पीछे से बाइक पर आए साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।