फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती की हत्या करने के लिए घूम रहा युवक गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की हत्या करने के लिए घूम रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

- कब्जे से तमंचा कारतूस हुए बरामद, कुर्रा पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। युवती ने बात करने से मना कर दिया तो सिरफिरे के सिर पर खून सवार हो गया। वह युवती को जान से मारने के लिए तमंचा ले आया और घर की ओर जाने लगा। गनीमत रही कि घटना अंजाम देने से पहले ही कुर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
थानाध्यक्ष कुर्रा दिनेश कुमार को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि गांव कुसमा खेड़ा घुवासी जाने वाले मार्ग पर एक युवक तमंचा लेकर जा रहा है। वह काफी गुस्से में नजर आ रहा है। हो सकता है कि वह किसी की हत्या करने जा रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ दबिश देकर पैदल जा रहे युवक को हिरासत में ले लिया। उसके पास बरामद तमंचा कारतूस को पुलिस ने जब्त कर लिया। थाने ले जाकर पूछताछ की गई तो युवक ने अपना नाम देवेंद्र कुमार निवासी घुवासी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर बताया कि वह एक युवती से बहुत प्रेम करता है। लेकिन वह उस से फोन पर बात नहीं करती। आज उसे मारने के लिए वह तमंचा लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी युवक को जेल भेजा गया है। पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें